Politics

View all
Loading HD Images...

Cricket

View All

Pathaan Box Office: 'बायकॉट गैंग' पस्त, शाहरुख खान की 'पठान' ने रचा इतिहास; पहले दिन 57 करोड़ की बंपर ओपनिंग के साथ तोड़े सारे रिकॉर्ड

Pathaan Movie Box Office

मुंबई: 'किंग खान' शाहरुख खान ने 4 साल के लंबे वनवास के बाद बड़े पर्दे पर ऐसी धमाकेदार वापसी की है कि पूरा बॉलीवुड और ट्रेड जगत हैरान रह गया है। तमाम राजनीतिक विवादों, 'बेशर्म रंग' गाने पर बवाल और सोशल मीडिया पर चले #BoycottPathaan ट्रेंड को ध्वस्त करते हुए फिल्म 'पठान' (Pathaan) ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी है।

हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनिंग

यशराज फिल्म्स (YRF) के बैनर तले बनी और सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन (25 जनवरी) इतिहास रच दिया। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, 'पठान' ने भारत में पहले दिन 57 करोड़ रुपये (हिंदी + डब्ड) का नेट कलेक्शन किया है। इसने 'KGF 2' (हिंदी) और 'वॉर' के रिकॉर्ड को चकनाचूर कर दिया है। यह नॉन-हॉलिडे पर रिलीज हुई अब तक की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है।

सिनेमाघरों में दिवाली जैसा माहौल

देश भर के सिनेमाघरों के बाहर जो नजारा दिखा, वह कोरोना काल के बाद पहली बार देखने को मिला। मुंबई के गेयटी गैलेक्सी से लेकर कोलकाता और दिल्ली तक, फैंस ने ढोल-नगाड़ों के साथ शाहरुख का स्वागत किया। कई जगहों पर थिएटर के अंदर स्क्रीन के सामने फैंस नाचते और आतिशबाजी करते नजर आए।

फिल्म में सलमान खान (Salman Khan) का 15 मिनट का कैमियो दर्शकों के लिए सबसे बड़ा सरप्राइज पैकेज साबित हुआ। 'टाइगर' और 'पठान' को एक साथ एक्शन करते देख हॉल सीटियों से गूंज उठा। जानकारों का मानना है कि फिल्म जिस रफ्तार से चल रही है, यह पहले वीकेंड में ही 200 करोड़ और लाइफटाइम 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।

Previous Post Next Post