Politics

View all
Loading HD Images...

Cricket

View All

Pariksha Pe Charcha 2023: PM मोदी का छात्रों को मंत्र; 'गैजेट्स से करें डिजिटल फास्टिंग', परीक्षा के तनाव पर की बात

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 जनवरी को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में अपने वार्षिक कार्यक्रम 'परीक्षा पे चर्चा' (Pariksha Pe Charcha 2023) के छठे संस्करण में छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से संवाद किया। इस दौरान करीब 38 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। पीएम मोदी ने छात्रों को परीक्षा के तनाव (Exam Stress) से निपटने, टाइम मैनेजमेंट और गैजेट्स की लत से बचने के टिप्स दिए।

The Public Live Banner

पीएम ने एक महत्वपूर्ण सलाह देते हुए कहा, "सप्ताह में कम से कम एक दिन 'डिजिटल फास्टिंग' (Digital Fasting) करें, यानी मोबाइल और गैजेट्स से दूर रहें और परिवार के साथ समय बिताएं।" उन्होंने छात्रों से कहा कि वे शॉर्टकट न अपनाएं और चीटिंग (नकल) से बचें क्योंकि जीवन में सफलता कड़ी मेहनत से ही मिलती है।

अभिभावकों को सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि वे अपने बच्चों पर अपनी अपेक्षाओं का बोझ न डालें और उनकी तुलना दूसरों से न करें। पीएम ने क्रिकेट का उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे बल्लेबाज हर बॉल पर चौका नहीं मारता, वैसे ही छात्र को हर बार टॉप करने के दबाव में नहीं रहना चाहिए।

Previous Post Next Post