Politics

View all
Loading HD Images...

Cricket

View All

Virat Kohli 71st Century: 1020 दिन का इंतजार खत्म; विराट कोहली ने जड़ा 71वां शतक, एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ तूफानी पारी

दुबई: भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए 8 सितंबर 2022 का दिन यादगार बन गया है। पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने लगभग तीन साल (1,020 दिन) के लंबे इंतजार के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना 71वां शतक जड़ दिया है। एशिया कप 2022 के सुपर-4 मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ विराट ने अपने आलोचकों को करारा जवाब देते हुए टी20 इंटरनेशनल करियर का अपना पहला शतक लगाया।

The Public Live Banner

रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में ओपनिंग करने उतरे कोहली ने 61 गेंदों में नाबाद 122 रन बनाए, जिसमें 12 चौके और 6 छक्के शामिल थे। शतक पूरा करते ही विराट ने गले से अपनी अंगूठी (जो उनकी पत्नी अनुष्का ने दी थी) को च चूमा और आसमान की ओर देखकर राहत की सांस ली। मैच के बाद उन्होंने कहा, "यह शतक अनुष्का और हमारी बेटी वामिका को समर्पित है। उन्होंने मेरे मुश्किल दौर में मेरा साथ दिया।"

इस शतक के साथ ही विराट ने रिकी पोंटिंग के 71 अंतरराष्ट्रीय शतकों की बराबरी कर ली है और अब वह सिर्फ सचिन तेंदुलकर (100 शतक) से पीछे हैं। सोशल मीडिया पर #KingKohli ट्रेंड करने लगा और दुनिया भर के क्रिकेट दिग्गजों ने उनकी वापसी का स्वागत किया। यह पारी टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत के लिए शुभ संकेत है।

Previous Post Next Post