Politics

View all
Loading HD Images...

Cricket

View All

Rakesh Jhunjhunwala Death: शेयर बाजार का 'बिग बुल' खामोश; राकेश झुनझुनवाला का 62 साल की उम्र में निधन, 'अकासा एयर' को छोड़ गए पीछे

Bombay Stock Exchange Representative
Image Source: Wikimedia Commons (Representative)

मुंबई: भारतीय शेयर बाजार के 'बिग बुल' और भारत के वॉरेन बफेट कहे जाने वाले दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) का आज (14 अगस्त 2022) सुबह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। वे 62 वर्ष के थे और किडनी समेत कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। उनके निधन की खबर से दलाल स्ट्रीट में शोक की लहर दौड़ गई है। महज 5,000 रुपये से निवेश की शुरुआत कर 40,000 करोड़ रुपये का साम्राज्य खड़ा करने वाले झुनझुनवाला करोड़ों छोटे निवेशकों के प्रेरणास्रोत थे।

अकासा एयर का सपना और टाइटन का साथ

झुनझुनवाला का जाना इसलिए भी ज्यादा दुखद है क्योंकि उन्होंने कुछ ही दिन पहले अपनी खुद की एयरलाइन 'अकासा एयर' (Akasa Air) लॉन्च की थी। 7 अगस्त को ही इसकी पहली उड़ान भरी गई थी। व्हीलचेयर पर बैठकर लॉन्चिंग इवेंट में शामिल हुए झुनझुनवाला ने तब कहा था कि विमानन क्षेत्र में वे इतिहास रचेंगे। टाटा समूह की कंपनी 'टाइटन' (Titan) में उनका निवेश उनकी सबसे बड़ी सफलता माना जाता है, जिसने उन्हें अर्श पर पहुंचाया।

'रिस्क है तो इश्क है'

वे हमेशा कहते थे, "भारत पर कभी भी शॉर्ट (Short) मत करो।" यानी वे भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती पर हमेशा भरोसा करते थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, "राकेश झुनझुनवाला अदम्य थे। जीवन से भरपूर, मजाकिया और व्यावहारिक, उन्होंने वित्तीय दुनिया में एक अमिट छाप छोड़ी है।" उनका बेबाक अंदाज और सफेद शर्ट हमेशा याद की जाएगी।

Previous Post Next Post