Politics

View all
Loading HD Images...

Cricket

View All

Apple WWDC 2022 Highlights: एप्पल का बड़ा धमाका; लॉन्च किया iOS 16 और M2 चिप वाला MacBook Air, लॉक स्क्रीन होगी पूरी तरह चेंज

क्यूपर्टिनो: एप्पल (Apple) ने अपनी सालाना वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस (WWDC 2022) में कई बड़े और रोमांचक ऐलान किए हैं। इवेंट का मुख्य आकर्षण नया ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 16 रहा, जिसमें आईफोन की लॉक स्क्रीन को पूरी तरह बदल दिया गया है। अब यूजर्स अपनी लॉक स्क्रीन के फॉन्ट, कलर और विजेट्स को कस्टमाइज कर सकेंगे, जो एंड्रॉइड जैसा फील देता है। इसके अलावा, 'आईमैसेज' (iMessage) में भेजे गए मैसेज को एडिट और अनसेंड (Unsend) करने का फीचर भी जोड़ा गया है।

The Public Live Banner

हार्डवेयर के मोर्चे पर, एप्पल ने अपनी नई M2 चिप लॉन्च की है, जो M1 से 18% तेज सीपीयू और 35% तेज जीपीयू परफॉर्मेंस देती है। इस चिप के साथ पूरी तरह से रीडिजाइन किया गया MacBook Air लॉन्च किया गया है, जो अब और भी पतला है और इसमें मैगसेफ चार्जिंग की वापसी हुई है। भारत में इसकी कीमत 1,19,900 रुपये से शुरू होगी।

एप्पल ने 'Buy Now Pay Later' सर्विस भी पेश की है। macOS Ventura और watchOS 9 के नए फीचर्स भी दिखाए गए। यह इवेंट डेवलपर्स और एप्पल फैंस के लिए किसी त्यौहार से कम नहीं था। नए सॉफ्टवेयर अपडेट सितंबर में आईफोन 14 के साथ आम यूजर्स के लिए उपलब्ध होंगे।

Previous Post Next Post