Politics

View all
Loading HD Images...

Cricket

View All

Bhool Bhulaiyaa 2: कार्तिक आर्यन ने तोड़ा बॉक्स ऑफिस का सूखा; 'भूल भुलैया 2' ने ली बंपर ओपनिंग, कंगना की 'धाकड़' हुई फेल

मुंबई: बॉलीवुड के लिए लंबे समय बाद अच्छी खबर आई है। कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म 'भूल भुलैया 2' (Bhool Bhulaiyaa 2) ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। 20 मई को रिलीज हुई इस हॉरर-कॉमेडी ने पहले दिन 14.11 करोड़ रुपये की कमाई की, जो इस साल किसी भी हिंदी फिल्म (ओरिजिनल) की सबसे बड़ी ओपनिंग है। कार्तिक आर्यन ने अक्षय कुमार की जगह लेते हुए अपनी स्टार पावर साबित कर दी है।

The Public Live Banner

अनीस बजमी द्वारा निर्देशित यह फिल्म 2007 की कल्ट क्लासिक का सीक्वल है। फिल्म में तब्बू की डबल रोल में एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है। 'मंजुलिका' और 'रूह बाबा' का कॉम्बिनेशन दर्शकों को खूब हंसा और डरा रहा है। साउथ फिल्मों (KGF 2, RRR) की आंधी के बीच बॉलीवुड को इस हिट की सख्त जरूरत थी।

दूसरी तरफ, कंगना रनौत की एक्शन फिल्म 'धाकड़' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई है। इसे पहले दिन मुश्किल से 50 लाख से 1 करोड़ की ओपनिंग मिली। 'भूल भुलैया 2' की सफलता ने कार्तिक आर्यन को बॉलीवुड के टॉप स्टार्स की लीग में खड़ा कर दिया है।

Previous Post Next Post