Politics

View all
Loading HD Images...

Cricket

View All

SSC MTS Recruitment 2022: 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी; SSC MTS और हवलदार के 7000+ पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन

नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 10वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का पिटारा खोल दिया है। आयोग ने मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) और सीबीआईसी (CBIC) एवं सीबीएन (CBN) में हवलदार (Havaldar) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस बार खास बात यह है कि एमटीएस के साथ हवलदार के 3,603 पदों पर भी भर्ती की जाएगी, जिससे कुल वैकेंसी 7,000 के पार जाने की उम्मीद है।

The Public Live Banner

आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 30 अप्रैल 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
पात्रता: किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (Matriculation) पास।
आयु सीमा: 18 से 25/27 वर्ष (पदों के अनुसार)।
चयन प्रक्रिया: कंप्यूटर आधारित परीक्षा (Paper-1) जुलाई 2022 में होगी। इसके बाद डिस्क्रिप्टिव पेपर (Paper-2) होगा। हवलदार पद के लिए फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET/PST) भी होगा जिसमें दौड़ और साइकिलिंग शामिल है।

यह उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है जो कम योग्यता में केंद्र सरकार की स्थायी नौकरी पाना चाहते हैं। एसएससी की वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर तुरंत फॉर्म भरें।

Previous Post Next Post