Politics

View all
Loading HD Images...

Cricket

View All

Parag Agrawal Twitter CEO: सिलिकॉन वैली में फिर बजा भारत का डंका; पराग अग्रवाल बने Twitter के नए CEO, जैक डोर्सी ने दिया इस्तीफा

सैन फ्रांसिस्को: सुंदर पिचाई (Google) और सत्य नडेला (Microsoft) के बाद अब एक और भारतीय ने दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी की कमान संभाल ली है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Twitter के सह-संस्थापक जैक डोर्सी (Jack Dorsey) ने सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है और भारतीय मूल के पराग अग्रवाल (Parag Agrawal) को नया सीईओ नियुक्त किया गया है। पराग अब तक ट्विटर में चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर (CTO) के पद पर कार्यरत थे।

The Public Live Banner

पराग अग्रवाल ने आईआईटी बॉम्बे (IIT Bombay) से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की है और इसके बाद स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से पीएचडी की है। वे 2011 में ट्विटर से जुड़े थे और महज 10 सालों में कंपनी के शीर्ष पद पर पहुंच गए। जैक डोर्सी ने अपने विदाई संदेश में पराग की तारीफ करते हुए कहा, "पराग कंपनी और उसकी जरूरतों को गहराई से समझते हैं। मेरा उन पर पूरा भरोसा है।"

सीईओ बनने के बाद पराग ने ट्वीट कर जैक और टीम का शुक्रिया अदा किया। एलन मस्क ने भी ट्वीट कर कहा, "भारतीय प्रतिभा से अमेरिका को बहुत फायदा हो रहा है।" यह भारत के लिए गर्व का क्षण है कि दुनिया की शीर्ष टेक्नोलॉजी कंपनियों का नेतृत्व भारतीय कर रहे हैं। हालांकि, पराग के सामने ट्विटर के यूजर बेस को बढ़ाने और कंपनी को मुनाफे में लाने की बड़ी चुनौती होगी।

Previous Post Next Post