Politics

View all
Loading HD Images...

Cricket

View All

AB de Villiers Retirement: 'मिस्टर 360' ने क्रिकेट को कहा अलविदा; एबी डिविलियर्स ने संन्यास का किया ऐलान, विराट कोहली हुए भावुक

जोहान्सबर्ग: क्रिकेट की दुनिया के सबसे चहेते और विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक, दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स (AB de Villiers) ने आज (19 नवंबर) क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी है। इसका मतलब है कि वह अब आईपीएल (IPL) में भी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के लिए खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। 'मिस्टर 360 डिग्री' के नाम से मशहूर डिविलियर्स ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी।

The Public Live Banner

37 वर्षीय डिविलियर्स ने कहा, "यह एक अविश्वसनीय यात्रा रही है, लेकिन मैंने अब पूरी तरह से संन्यास लेने का फैसला किया है। मेरे अंदर अब वो आग नहीं बची है।" उन्होंने 2018 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, लेकिन टी20 लीग्स में खेल रहे थे। उनके इस फैसले से दुनिया भर के क्रिकेट फैंस का दिल टूट गया है।

आरसीबी में उनके साथी और अच्छे दोस्त विराट कोहली ने ट्वीट किया, "यह दिल तोड़ने वाला है, लेकिन मैं आपके फैसले का सम्मान करता हूं। आई लव यू ब्रदर।" डिविलियर्स ने आईपीएल में 184 मैचों में 5162 रन बनाए हैं। मैदान के चारों ओर शॉट खेलने की उनकी अद्भुत क्षमता ने उन्हें एक लीजेंड बना दिया। क्रिकेट जगत उन्हें एक ऐसे खिलाड़ी के रूप में याद रखेगा जिसने खेल को बदलने का काम किया।

Previous Post Next Post