Politics

View all
Loading HD Images...

Cricket

View All

Justice Sanjiv Khanna: देश के नए मुख्य न्यायाधीश; जस्टिस संजीव खन्ना ने ली 51वें CJI के रूप में शपथ, 6 महीने का होगा कार्यकाल

नई दिल्ली: जस्टिस संजीव खन्ना (Sanjiv Khanna) ने 11 नवंबर को भारत के 51वें मुख्य न्यायाधीश (CJI) के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ का स्थान लिया है, जो 10 नवंबर को सेवानिवृत्त हुए।

The Public Live Banner

जस्टिस खन्ना का कार्यकाल 13 मई 2025 तक, यानी लगभग 6 महीने का होगा। वे ईवीएम-वीवीपैट, चुनावी बॉन्ड और अनुच्छेद 370 जैसे महत्वपूर्ण मामलों की सुनवाई करने वाली पीठ का हिस्सा रहे हैं। दिल्ली शराब नीति मामले में अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत देने वाली बेंच में भी वे शामिल थे।

उन्होंने शपथ लेने के बाद कहा कि उनका ध्यान लंबित मामलों को कम करने और न्याय प्रणाली को आम आदमी के लिए सुलभ बनाने पर होगा। वे प्रसिद्ध न्यायविद एचआर खन्ना के भतीजे हैं, जिन्होंने आपातकाल के दौरान सरकार के खिलाफ फैसला सुनाने का साहस दिखाया था।

Previous Post Next Post