Politics

View all
Loading HD Images...

Cricket

View All

Olympics 2024 Heartbreak: 100 ग्राम वजन ने तोड़ा 140 करोड़ भारतीयों का सपना; विनेश फोगाट फाइनल से अयोग्य घोषित, अस्पताल में भर्ती

Vinesh Phogat Disqualified Paris Olympics

पेरिस: पेरिस ओलंपिक 2024 (Paris Olympics) से आज सुबह भारत के लिए एक ऐसी खबर आई जिसने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया। गोल्ड मेडल की सबसे बड़ी उम्मीद और कुश्ती के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) को फाइनल मैच से ठीक पहले अयोग्य (Disqualify) घोषित कर दिया गया। वजह बनी—महज 100 ग्राम ज्यादा वजन

पूरी रात दौड़ती रहीं, बाल भी कटवाए

रिपोर्ट्स के मुताबिक, विनेश का वजन मंगलवार रात को निर्धारित 50 किलो से लगभग 2 किलो ज्यादा था। उन्होंने पूरी रात खाना नहीं खाया, पानी नहीं पिया और वजन कम करने के लिए लगातार दौड़ती रहीं, साइकिलिंग की और यहां तक कि अपने बाल भी कटवा दिए। लेकिन सुबह वजन करने पर वह 100 ग्राम ज्यादा निकलीं। नियमों के मुताबिक उन्हें सिल्वर मेडल भी नहीं मिलेगा और वे खाली हाथ लौटेंगी।

पीएम मोदी ने कहा- आप चैंपियन हैं

डिहाइड्रेशन की वजह से विनेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस खबर से पूरा देश गमगीन है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर उनका हौसला बढ़ाया, "विनेश, आप चैंपियनों की चैंपियन हैं। आप भारत का गौरव हैं। आज की हार दर्दनाक है, लेकिन मैं जानता हूं कि आप वापसी करेंगी।" विनेश ने संन्यास के संकेत देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, "मां कुश्ती जीत गई, मैं हार गई।"

Previous Post Next Post