Politics

View all
Loading HD Images...

Cricket

View All

Devin AI Engineer: दुनिया का पहला AI सॉफ्टवेयर इंजीनियर 'डेविन' लॉन्च; कोडिंग की दुनिया में हलचल, क्या खतरे में हैं नौकरियां?

सैन फ्रांसिस्को: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने तकनीकी दुनिया को एक और झटका दिया है। अमेरिकी स्टार्टअप Cognition Labs ने दुनिया का पहला पूर्ण रूप से स्वायत्त एआई सॉफ्टवेयर इंजीनियर 'Devin' (डेविन) लॉन्च किया है। यह एआई सिर्फ कोड नहीं लिखता, बल्कि यह पूरी तरह से सॉफ्टवेयर प्रोजेक्ट्स बना सकता है, बग्स (Bugs) ढूंढकर उन्हें ठीक कर सकता है और खुद को अपडेट भी कर सकता है।

The Public Live Banner

डेमो वीडियो में दिखाया गया कि डेविन एक साधारण कमांड मिलने पर पूरा वेबसाइट या ऐप बना सकता है। इसने प्रमुख कोडिंग बेंचमार्क (SWE-bench) पर अन्य एआई मॉडलों को पछाड़ दिया है। डेविन ने फ्रीलांसिंग प्लेटफॉर्म 'अपवर्क' (Upwork) पर असली प्रोजेक्ट्स लेकर उन्हें पूरा करके भी दिखाया।

इस लॉन्च ने सॉफ्टवेयर इंजीनियरों और डेवलपर्स के बीच बहस छेड़ दी है। कुछ इसे एक मददगार टूल मान रहे हैं जो बोरिंग काम करेगा, जबकि कई लोग इसे नौकरियों के लिए बड़ा खतरा बता रहे हैं। कंपनी का कहना है कि डेविन इंसानों की जगह नहीं लेगा, बल्कि उनके साथ मिलकर काम करेगा।

Previous Post Next Post