माउंटेन व्यू (कैलिफोर्निया): आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की रेस में गूगल (Google) ने अपना सबसे बड़ा दांव खेल दिया है। सुंदर पिचाई की अगुवाई वाली कंपनी ने अपना अब तक का सबसे सक्षम और उन्नत एआई मॉडल 'जेमिनी' (Gemini) लॉन्च कर दिया है। इसे OpenAI के ChatGPT-4 का सीधा और सबसे बड़ा प्रतिद्वंद्वी माना जा रहा है। गूगल का दावा है कि जेमिनी कई मामलों में इंसानी समझ से भी आगे निकल गया है।
जेमिनी एक 'मल्टीमॉडल' (Multimodal) एआई है, यानी यह टेक्स्ट के अलावा इमेज, ऑडियो, वीडियो और कोडिंग को एक साथ समझ और प्रोसेस कर सकता है। इसे तीन अलग-अलग साइज में पेश किया गया है:
- Gemini Ultra: सबसे जटिल कार्यों के लिए।
- Gemini Pro: सामान्य कार्यों के लिए (अब 'बार्ड' में उपलब्ध)।
- Gemini Nano: मोबाइल डिवाइसेज के लिए (Pixel 8 Pro में)।