Politics

View all
Loading HD Images...

Cricket

View All

Covid JN.1 Variant: कोरोना के नए वैरिएंट JN.1 ने बढ़ाई टेंशन; केरल में मामले बढ़े, केंद्र ने राज्यों को जारी की एडवाइजरी

नई दिल्ली: भारत में एक बार फिर कोरोना वायरस को लेकर चिंता बढ़ गई है। कोविड-19 के नए सब-वैरिएंट JN.1 के मामले सामने आने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को अलर्ट जारी किया है। केरल में इस वैरिएंट के सबसे ज्यादा मामले रिपोर्ट किए गए हैं, जिसके बाद कर्नाटक, गोवा और महाराष्ट्र में भी संक्रमित मिले हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इसे 'वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट' घोषित किया है।

The Public Live Banner

JN.1 ओमिक्रॉन के BA.2.86 वैरिएंट का वंशज है और यह बहुत तेजी से फैलता है। हालांकि, राहत की बात यह है कि इसके लक्षण हल्के (Mild) हैं और अस्पताल में भर्ती होने की दर कम है। लक्षणों में बुखार, गले में खराश, नाक बहना और थकान शामिल हैं। केंद्र सरकार ने राज्यों को आरटी-पीसीआर टेस्टिंग बढ़ाने और जीनोम सीक्वेंसिंग पर जोर देने को कहा है।

आगामी त्योहारी सीजन और नए साल के जश्न को देखते हुए भीड़भाड़ वाले इलाकों में बुजुर्गों और बीमार लोगों को मास्क पहनने की सलाह दी गई है। नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने कहा कि पैनिक करने की जरूरत नहीं है, हम स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

Previous Post Next Post