Politics

View all
Loading HD Images...

Cricket

View All

International Emmy Awards: वीर दास और एकता कपूर ने बढ़ाया मान; एमी अवॉर्ड्स में भारत की ऐतिहासिक जीत

न्यूयॉर्क: 51वें इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स (International Emmy Awards 2023) में भारतीय प्रतिभाओं का डंका बजा है। मशहूर कॉमेडियन वीर दास (Vir Das) ने अपने नेटफ्लिक्स स्पेशल 'Vir Das: Landing' के लिए बेस्ट कॉमेडी सीरीज़ का एमी अवॉर्ड जीतकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने यह अवॉर्ड लोकप्रिय शो 'डेरी गर्ल्स' के साथ साझा किया।

The Public Live Banner

इसके अलावा, टीवी क्वीन एकता कपूर (Ekta Kapoor) को प्रतिष्ठित 'इंटरनेशनल एमी डायरेक्टोरेट अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया। वह यह सम्मान पाने वाली पहली भारतीय महिला निर्माता हैं। एकता ने इस अवॉर्ड को भारत और अपनी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स को समर्पित किया।

वीर दास ने अपनी जीत पर कहा, "यह भारत के लिए है, भारतीय कॉमेडी के लिए है।" शेफाली शाह (दिल्ली क्राइम 2) और जिम सर्भ (रॉकेट बॉयज) भी रेस में थे, लेकिन वे चूक गए। यह जीत भारतीय कंटेंट क्रिएटर्स के लिए एक बड़ी प्रेरणा है और वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती सॉफ्ट पावर को दर्शाती है।

Previous Post Next Post