Politics

View all
Loading HD Images...

Cricket

View All

SBI Clerk Notification 2023: बैंक में क्लर्क बनने का सुनहरा मौका; 8283 पदों पर बंपर भर्ती, नोटिफिकेशन जारी, जल्द करें आवेदन

नई दिल्ली: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने बैंकिंग उम्मीदवारों को दिवाली का तोहफा देते हुए जूनियर एसोसिएट (Customer Support & Sales) यानी क्लर्क के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। एसबीआई ने कुल 8,283 रिक्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है, जो पिछले कुछ सालों में सबसे ज्यादा है। यह उन युवाओं के लिए बड़ा अवसर है जो बैंकिंग क्षेत्र में अपना करियर शुरू करना चाहते हैं।

The Public Live Banner

महत्वपूर्ण तारीखें: ऑनलाइन आवेदन 17 नवंबर 2023 से शुरू होंगे और 7 दिसंबर 2023 तक चलेंगे। प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) जनवरी 2024 में और मुख्य परीक्षा (Mains) फरवरी 2024 में आयोजित की जाएगी।
योग्यता: किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduate) डिग्री।
आयु सीमा: 20 से 28 वर्ष (आरक्षित वर्गों को छूट)।

सबसे ज्यादा वैकेंसी उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान में हैं। एसबीआई क्लर्क की शुरुआती सैलरी भत्ते मिलाकर करीब 35,000-37,000 रुपये होती है। चयन प्रक्रिया में प्रीलिम्स और मेन्स एग्जाम शामिल हैं, इंटरव्यू नहीं होता, केवल लोकल लैंग्वेज टेस्ट होता है। इच्छुक उम्मीदवार sbi.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Previous Post Next Post