Politics

View all
Loading HD Images...

Cricket

View All

WTC Final 2023: सपना फिर टूटा; ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 209 रनों से हराया, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब गंवाया

लंदन: आईसीसी ट्रॉफी का भारत का इंतजार और लंबा हो गया है। लंदन के ओवल मैदान पर खेले गए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2023 के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 209 रनों की करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया आईसीसी के सभी खिताब (वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, चैंपियंस ट्रॉफी और अब डब्ल्यूटीसी) जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है। लगातार दूसरी बार डब्लूटीसी फाइनल में पहुंचकर हारना भारतीय फैंस के लिए दिल तोड़ने वाला रहा।

The Public Live Banner

मैच के हीरो रहे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रैविस हेड (Travis Head), जिन्होंने पहली पारी में 163 रनों की आक्रामक पारी खेलकर मैच का रुख ही बदल दिया था। स्टीव स्मिथ (121) ने उनका बखूबी साथ दिया। भारत को जीत के लिए चौथी पारी में 444 रनों का विशाल लक्ष्य मिला था, लेकिन पूरी टीम 234 रनों पर ढेर हो गई। विराट कोहली (49), अजिंक्य रहाणे (46) और रोहित शर्मा (43) अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके।

कप्तान रोहित शर्मा ने हार के बाद कहा, "हमने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी, लेकिन गेंदबाजों ने पहली पारी में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया। ट्रैविस हेड ने हमसे मैच छीन लिया।" रविचंद्रन अश्विन को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखने के फैसले पर भी काफी सवाल उठे। इस हार के साथ ही भारत का 10 साल से चला आ रहा आईसीसी ट्रॉफी का सूखा जारी है।

Previous Post Next Post