Politics

View all
Loading HD Images...

Cricket

View All

Odisha Train Accident: बालासोर में मौत का तांडव, 3 ट्रेनों की टक्कर में 290 से ज्यादा की मौत; कोरोमंडल एक्सप्रेस के परखच्चे उड़े

Odisha Train Accident Balasore

बालासोर: ओडिशा के बालासोर जिले में शुक्रवार शाम (2 जून) को हुए सदी के सबसे भीषण रेल हादसे ने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया है। बाहानगा बाजार स्टेशन के पास कोरोमंडल एक्सप्रेस, यशवंतपुर-हावड़ा एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी के बीच हुई भीषण टक्कर में 290 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है, जबकि 1100 से ज्यादा यात्री घायल हैं।

क्या हुआ था उस रात?

शुरुआती जांच के मुताबिक, सिग्नल में गड़बड़ी के कारण चेन्नई जा रही कोरोमंडल एक्सप्रेस लूप लाइन में खड़ी मालगाड़ी से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि कोरोमंडल का इंजन मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गया और बोगियां तीसरी पटरी पर जा गिरीं, जहां से गुजर रही यशवंतपुर एक्सप्रेस उनसे टकरा गई। मंजर इतना भयावह था कि बोगियां एक-दूसरे के ऊपर चढ़ गईं और लोगों के शरीर क्षत-विक्षत हो गए।

पीएम मोदी मौके पर पहुंचे

प्रधानमंत्री मोदी ने घटनास्थल का दौरा किया और अस्पताल में घायलों से मिले। उन्होंने कहा, "यह घटना मन को विचलित करने वाली है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।" रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव मौके पर कैंप कर रहे हैं और सीबीआई (CBI) जांच की सिफारिश कर दी गई है। पूरा देश इस त्रासदी पर शोक में डूबा है।

Previous Post Next Post