Politics

View all
Loading HD Images...

Cricket

View All

Satish Kaushik Death: सबको हंसाने वाले 'कैलेंडर' का निधन, 66 साल की उम्र में सतीश कौशिक ने ली अंतिम सांस; बॉलीवुड में शोक की लहर

Satish Kaushik Death
Image Source: Wikimedia Commons

गुरुग्राम/मुंबई: हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता, निर्देशक और स्क्रीनराइटर सतीश कौशिक (Satish Kaushik) का आज (9 मार्च) तड़के दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे 66 वर्ष के थे। वे गुरुग्राम में होली मनाने के लिए दोस्तों के साथ थे, जब उन्हें बेचैनी महसूस हुई और अस्पताल ले जाते समय उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरा बॉलीवुड सदमे में है, क्योंकि एक दिन पहले ही उन्होंने जावेद अख्तर की होली पार्टी में जमकर मस्ती की थी और तस्वीरें शेयर की थीं।

'कैलेंडर खाना लाओ...'

फिल्म 'मिस्टर इंडिया' में उनके द्वारा निभाया गया 'कैलेंडर' का किरदार आज भी बच्चे-बच्चे की जुबान पर है। इसके अलावा 'दीवाना मस्ताना' में 'पप्पू पेजर' और 'साजन चले ससुराल' में 'मुत्तु स्वामी' के किरदारों ने उन्हें कॉमेडी का बादशाह बना दिया था। उन्होंने 'तेरे नाम' और 'रूप की रानी चोरों का राजा' जैसी फिल्मों का निर्देशन भी किया था।

अनुपम खेर का भावुक ट्वीट

उनके जिगरी दोस्त अनुपम खेर ने सबसे पहले यह दुखद खबर साझा की। उन्होंने लिखा, "जानता हूं कि मृत्यु अंतिम सत्य है, लेकिन ये बात मैं अपने जिगरी दोस्त सतीश कौशिक के बारे में लिखूंगा, ये मैंने सपने में भी नहीं सोचा था। 45 साल की दोस्ती पर पूर्णविराम।" सलमान खान, अनिल कपूर और कंगना रनौत समेत तमाम सितारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उनका अंतिम संस्कार मुंबई में किया जाएगा।

Previous Post Next Post