Politics

View all
Loading HD Images...

Cricket

View All

KL Rahul Athiya Shetty Wedding: सुनील शेट्टी के दामाद बने केएल राहुल; खंडाला में अथिया शेट्टी संग लिए सात फेरे, देखें तस्वीरें

खंडाला: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) और बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए हैं। 23 जनवरी को सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित आलीशान फार्महाउस 'जहान' में दोनों ने पारंपरिक तरीके से शादी की। यह शादी बेहद निजी रखी गई थी, जिसमें केवल परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त (जैसे ईशांत शर्मा, वरुण आरोन, डायना पेंटी) शामिल हुए।

The Public Live Banner

शादी के बाद सुनील शेट्टी और उनके बेटे अहान शेट्टी ने मीडिया को मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की। सुनील शेट्टी ने कहा, "अब मैं आधिकारिक तौर पर ससुर बन गया हूं।" शाम को न्यूली वेड कपल ने पैपराजी के सामने आकर पोज दिए। अथिया ने अनामिका खन्ना का डिजाइन किया हुआ पिंक लहंगा पहना था, जबकि राहुल आइवरी शेरवानी में नजर आए।

राहुल और अथिया पिछले 3-4 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। क्रिकेट और बॉलीवुड के इस मिलन को फैंस का खूब प्यार मिल रहा है। विराट कोहली, सूर्य कुमार यादव और बॉलीवुड सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर इस जोड़ी को बधाई दी। बताया जा रहा है कि आईपीएल के बाद मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन दिया जाएगा।

Previous Post Next Post