Politics

View all
Loading HD Images...

Cricket

View All

IPL Auction 2023: सैम कुरेन बने आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी; 18.50 करोड़ में पंजाब ने खरीदा, ग्रीन और स्टोक्स पर भी बरसा पैसा

कोच्चि: आईपीएल 2023 के लिए हुए मिनी ऑक्शन (Mini Auction) ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम कुरेन (Sam Curran) आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। पंजाब किंग्स (PBKS) ने उन्हें अपनी टीम में शामिल करने के लिए 18.50 करोड़ रुपये की ऐतिहासिक बोली लगाई। उन्होंने क्रिस मॉरिस (16.25 करोड़) का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

The Public Live Banner

ऑस्ट्रेलिया के युवा ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को मुंबई इंडियंस ने 17.50 करोड़ रुपये में खरीदा, जो दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने। वहीं, इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीदकर एमएस धोनी का उत्तराधिकारी खोजने की कोशिश की है। निकोलस पूरन को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 16 करोड़ में खरीदा।

भारतीय खिलाड़ियों में मयंक अग्रवाल (8.25 करोड़, SRH) और शिवम मावी (6 करोड़, GT) सबसे महंगे रहे। अनकैप्ड विवरांत शर्मा और मुकेश कुमार पर भी करोड़ों की बारिश हुई। यह नीलामी साबित करती है कि आईपीएल में ऑलराउंडर्स की मांग सबसे ज्यादा है। सभी 10 टीमों ने अपनी स्क्वाड पूरी कर ली है।

Previous Post Next Post