Politics

View all
Loading HD Images...

Cricket

View All

SSC GD Constable 2022 Notification: 10वीं पास के लिए बंपर भर्ती; SSC ने जीडी कांस्टेबल के 24,369 पदों पर मांगे आवेदन, देखें डिटेल

नई दिल्ली: देश सेवा का जज्बा रखने वाले युवाओं के लिए कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिवाली का बड़ा तोहफा दिया है। आयोग ने सीएपीएफ (CAPF), एनआईए (NIA), एसएसएफ (SSF) और असम राइफल्स में जीडी कांस्टेबल (GD Constable) की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस बार कुल 24,369 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें बीएसएफ, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी और एसएसबी शामिल हैं।

The Public Live Banner

आवेदन प्रक्रिया: ऑनलाइन आवेदन 27 अक्टूबर 2022 से शुरू हो गए हैं और अंतिम तिथि 30 नवंबर 2022 है। कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) जनवरी 2023 में आयोजित की जाएगी।
पात्रता: किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास।
आयु सीमा: 18 से 23 वर्ष। (कोविड महामारी के कारण इस बार सभी वर्गों को ऊपरी आयु सीमा में 3 वर्ष की अतिरिक्त छूट दी गई है, जो एक बड़ा बदलाव है)।

इस बार परीक्षा पैटर्न में भी बदलाव किया गया है। अब 100 की जगह 80 प्रश्न पूछे जाएंगे और समय 60 मिनट का होगा। हर प्रश्न 2 नंबर का होगा। यह भर्ती विशेष रूप से ग्रामीण भारत के युवाओं के लिए अर्धसैनिक बलों में शामिल होने का सबसे बड़ा अवसर है।

Previous Post Next Post