Politics

View all
Loading HD Images...

Cricket

View All

Sonam Kapoor Baby: नाना बने अनिल कपूर; सोनम कपूर ने दिया बेटे को जन्म, सोशल मीडिया पर साझा की खुशखबरी

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और उनके पति आनंद आहूजा (Anand Ahuja) के घर खुशियों ने दस्तक दी है। 20 अगस्त को सोनम ने एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया। कपल ने इंस्टाग्राम पर एक बहुत ही प्यारे पोस्ट के जरिए अपने फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा की। उन्होंने लिखा, "20.08.2022 को, हमने खुले दिल से अपने खूबसूरत बेटे का स्वागत किया। इस सफर में हमारा साथ देने वाले सभी डॉक्टरों, नर्सों, दोस्तों और परिवार को धन्यवाद।"

The Public Live Banner

नाना बनने की खुशी में अनिल कपूर (Anil Kapoor) फूले नहीं समा रहे हैं। उन्होंने एक इमोशनल नोट शेयर करते हुए लिखा कि उनका परिवार नए सदस्य के आने से बेहद खुश है। नीतू कपूर ने सबसे पहले यह खबर सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

सोनम कपूर ने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान कई फोटोशूट करवाए थे जो काफी चर्चा में रहे थे। वह अपनी डिलीवरी के लिए मुंबई आई हुई थीं। बॉलीवुड जगत से करीना कपूर, करण जौहर और प्रियंका चोपड़ा समेत कई सितारों ने नए माता-पिता को बधाइयां दी हैं। कपूर और आहूजा परिवार में जश्न का माहौल है।

Previous Post Next Post