नई दिल्ली: भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना में भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह बदलते हुए केंद्र सरकार ने 14 जून को 'अग्निपथ योजना' (Agnipath Scheme) का ऐलान किया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तीनों सेना प्रमुखों की मौजूदगी में इस योजना को लॉन्च किया। इसके तहत अब युवाओं को सेना में सिर्फ 4 साल के लिए भर्ती किया जाएगा और उन्हें 'अग्निवीर' (Agniveer) कहा जाएगा।
योजना की मुख्य बातें:
- आयु सीमा: 17.5 से 21 वर्ष (इस साल के लिए 23 वर्ष की छूट दी गई है)।
- वेतन: पहले साल 30,000 रुपये और चौथे साल 40,000 रुपये प्रति माह।
- सेवा निधि: 4 साल बाद रिटायर होने पर करीब 11.71 लाख रुपये (ब्याज सहित) मिलेंगे, जो टैक्स फ्री होंगे।
- स्थायी कमीशन: 25% अग्निवीरों को मेरिट के आधार पर सेना में स्थायी किया जाएगा, बाकी 75% को सेवामुक्त कर दिया जाएगा।