Politics

View all
Loading HD Images...

Cricket

View All

Gangubai Kathiawadi: आलिया भट्ट की एक्टिंग का लोहा माना बॉलीवुड; 'गंगूबाई' बनकर जीता सबका दिल, बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत

मुंबई: संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' (Gangubai Kathiawadi) 25 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और इसने दर्शकों व आलोचकों दोनों का दिल जीत लिया है। फिल्म में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने कमाठीपुरा की 'माफिया क्वीन' गंगूबाई का किरदार निभाया है। उनकी दमदार एक्टिंग, डायलॉग डिलीवरी और बॉडी लैंग्वेज की हर तरफ तारीफ हो रही है। कई समीक्षकों ने इसे आलिया के करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन बताया है।

The Public Live Banner

फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी शुरुआत की है और पहले दिन करीब 10.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जो महामारी के बाद महिला प्रधान फिल्म के लिए एक बड़ा आंकड़ा है। अजय देवगन का रहीम लाला के रूप में कैमियो भी दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। भंसाली के भव्य सेट्स और 'डोलीडा' गाने का म्यूजिक फिल्म को एक विजुअल ट्रीट बनाते हैं।

फिल्म रिलीज से पहले कानूनी विवादों में भी घिरी रही, लेकिन सुप्रीम कोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद इसकी रिलीज का रास्ता साफ हुआ। आलिया भट्ट ने साबित कर दिया है कि वह अपने कंधों पर पूरी फिल्म चला सकती हैं। सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें 'लेडी सुपरस्टार' कह रहे हैं।

Previous Post Next Post