Politics

View all
Loading HD Images...

Cricket

View All

Farhan Akhtar Wedding: खंडाला में फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर ने ली मन्नतें; रितिक रोशन ने किया डांस, देखें शादी की तस्वीरें

खंडाला: बॉलीवुड अभिनेता और निर्देशक फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) ने अपनी लंबे समय की गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar) के साथ शादी कर ली है। 19 फरवरी को जावेद अख्तर और शबाना आजमी के खंडाला स्थित फार्महाउस 'सुकून' में एक बेहद निजी और अनूठे समारोह में दोनों एक-दूजे के हो गए। दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने न तो निकाह पढ़ा और न ही सात फेरे लिए, बल्कि एक-दूसरे के प्रति वफादारी की कसमें (Vows) खाकर शादी की रस्में पूरी कीं।

The Public Live Banner

शादी में शिबानी ने लाल रंग का गाउन पहना था, जिसमें वे बेहद ग्लैमरस लग रही थीं, जबकि फरहान काले रंग के सूट में डैपर लग रहे थे। समारोह में रितिक रोशन, रिया चक्रवर्ती, सतीश कौशिक और शंकर महादेवन जैसे करीबी दोस्त शामिल हुए। रितिक रोशन और फरहान अख्तर ने अपनी फिल्म 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' के गाने 'सेनोरिटा' पर डांस करके समां बांध दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

फरहान और शिबानी पिछले 4 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। यह फरहान की दूसरी शादी है; इससे पहले उनकी शादी अधुना भबानी से हुई थी। बॉलीवुड के इस नए जोड़े को फैंस और सेलेब्स की ओर से ढेर सारी बधाइयां मिल रही हैं।

Previous Post Next Post