Politics

View all
Loading HD Images...

Cricket

View All

CBSE Term 2 Date Sheet: छात्रों के लिए बड़ी खबर; 26 अप्रैल से शुरू होंगी 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं, सब्जेक्टिव होगा पैटर्न

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने लाखों छात्रों के असमंजस को दूर करते हुए कक्षा 10वीं और 12वीं की टर्म-2 परीक्षाओं (Term 2 Exams) की तारीखों का ऐलान कर दिया है। बोर्ड द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, परीक्षाएं 26 अप्रैल 2022 से शुरू होंगी। टर्म-1 परीक्षाओं के विवादों के बाद, सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि टर्म-2 परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में ही आयोजित की जाएंगी।

The Public Live Banner

टर्म-2 का पैटर्न टर्म-1 से बिल्कुल अलग होगा। इस बार प्रश्न पत्र सब्जेक्टिव (Subjective) होगा, यानी छात्रों को बहुविकल्पीय प्रश्नों (MCQ) के बजाय वर्णनात्मक उत्तर लिखने होंगे। परीक्षा में शेष 50% पाठ्यक्रम को कवर किया जाएगा। बोर्ड ने यह भी कहा है कि परीक्षा के दौरान कोविड-19 प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाएगा।

परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने बताया कि विस्तृत डेटशीट (Time Table) जल्द ही cbse.gov.in पर जारी कर दी जाएगी। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और अपनी लिखित परीक्षा की तैयारी तेज कर दें। स्कूलों को भी प्रैक्टिकल परीक्षाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

Previous Post Next Post