Politics

View all
Loading HD Images...

Cricket

View All

Dhanush Aishwarya Divorce: 18 साल बाद टूटा धनुष और ऐश्वर्या का रिश्ता; सोशल मीडिया पर किया तलाक का ऐलान, फैंस को लगा झटका

चेन्नई: दक्षिण भारतीय और बॉलीवुड फिल्मों के सुपरस्टार धनुष (Dhanush) और सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या (Aishwarya Rajinikanth) ने अपनी 18 साल पुरानी शादी को खत्म करने का फैसला किया है। 17 जनवरी की रात दोनों ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एक साझा बयान जारी कर अलग होने (Separation) की घोषणा की, जिसने उनके फैंस और फिल्म जगत को सदमे में डाल दिया है।

The Public Live Banner

धनुष ने लिखा, "18 साल का साथ... दोस्त, माता-पिता और एक-दूसरे के शुभचिंतक के रूप में। आज हम एक ऐसी जगह खड़े हैं जहां हमारे रास्ते अलग हो रहे हैं। हमने एक कपल के तौर पर अलग होने और व्यक्तिगत तौर पर खुद को समझने के लिए वक्त लेने का फैसला किया है।" दोनों के दो बेटे हैं - यात्रा और लिंगा।

2004 में जब उनकी शादी हुई थी, तब धनुष की उम्र केवल 21 साल थी। यह जोड़ी साउथ इंडस्ट्री की सबसे पावरफुल और आदर्श जोड़ियों में से एक मानी जाती थी। ऐश्वर्या ने धनुष की सुपरहिट फिल्म '3' का निर्देशन भी किया था, जिसमें 'कोलावेरी डी' गाना था। उनके अलग होने की वजह अभी साफ नहीं है, लेकिन फैंस सोशल मीडिया पर अपना दुख जता रहे हैं और रजनीकांत के लिए भी चिंता व्यक्त कर रहे हैं।

Previous Post Next Post