नई दिल्ली: बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के पदों पर बंपर भर्ती (IBPS SO Recruitment 2021) निकाली है। इस भर्ती अभियान के तहत देश के विभिन्न सरकारी बैंकों में आईटी ऑफिसर, एग्रीकल्चर फील्ड ऑफिसर, राजभाषा अधिकारी, लॉ ऑफिसर, एचआर/पर्सनल ऑफिसर और मार्केटिंग ऑफिसर के कुल 1,828 पदों को भरा जाएगा।
आवेदन की प्रक्रिया 3 नवंबर से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 23 नवंबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया तीन चरणों में होगी—प्रारंभिक परीक्षा (Prelims), मुख्य परीक्षा (Mains) और साक्षात्कार (Interview)। प्रारंभिक परीक्षा 26 दिसंबर 2021 को आयोजित होने की संभावना है। सबसे ज्यादा वैकेंसी एग्रीकल्चर फील्ड ऑफिसर (Scale I) के लिए हैं।
पात्रता:
- आईटी ऑफिसर के लिए इंजीनियरिंग डिग्री या डोएक बी लेवल।
- एग्रीकल्चर ऑफिसर के लिए कृषि/बागवानी में 4 साल की डिग्री।
- राजभाषा अधिकारी के लिए हिंदी/संस्कृत के साथ पीजी डिग्री।