Politics

View all
Loading HD Images...

Cricket

View All

वाराणसी में 'रोड शो' का रिकॉर्ड: PM मोदी के नामांकन से पहले काशी में उमड़ा जनसैलाब, 5 किलोमीटर लंबा रोड शो; हर हर महादेव के नारों से गूंजी नगरी

PM Modi Varanasi Roadshow

वाराणसी: लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी संसदीय सीट वाराणसी में शक्ति प्रदर्शन किया। नामांकन दाखिल करने से एक दिन पहले आयोजित उनके 5 किलोमीटर लंबे मेगा रोड शो (Mega Road Show) में काशीवासियों का ऐसा हुजूम उमड़ा कि सड़कें छोटी पड़ गईं। मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण से शुरू हुआ यह रोड शो दशाश्वमेध घाट तक चला।

फूलों की बारिश और डमरू नाद

पूरे रास्ते छतों और बालकनियों से लोगों ने पीएम मोदी पर 25 क्विंटल गुलाब की पंखुड़ियों की बारिश की। काशी की परंपरा के अनुसार शंखनाद और डमरू वादन से उनका स्वागत किया गया। पीएम मोदी के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ भी रथ पर मौजूद थे। भगवा रंग में रंगी काशी में 'हर हर महादेव' और 'अबकी बार 400 पार' के नारे गूंजते रहे।

गंगा आरती में हुए शामिल

रोड शो के समापन के बाद पीएम मोदी ने दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में हिस्सा लिया। वे कल (मंगलवार) अपना नामांकन दाखिल करेंगे। विश्लेषकों का मानना है कि इस रोड शो ने न सिर्फ काशी बल्कि पूरे पूर्वांचल में भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने का काम किया है।

Previous Post Next Post