Politics

View all
Loading HD Images...

Cricket

View All

Summer Health Advisory: मार्च में ही गर्मी का सितम; मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, लू से बचने के लिए अपनाएं ये उपाय

नई दिल्ली: भारत में इस साल गर्मी ने समय से पहले ही दस्तक दे दी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मार्च से मई 2024 के बीच देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक तापमान और भीषण गर्मी (Heatwave) रहने की भविष्यवाणी की है। दक्षिण भारत और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में तापमान पहले ही 38-40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

The Public Live Banner

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को एडवाइजरी जारी कर 'लू' (Heat Stroke) से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा है। बचाव के उपाय:

  • शरीर में पानी की कमी न होने दें (Hydrated रहें)।
  • दोपहर 12 से 3 बजे के बीच धूप में निकलने से बचें।
  • हल्के रंग के और सूती कपड़े पहनें।
  • ओआरएस (ORS), लस्सी, छाछ और नारियल पानी का सेवन करें।
अल नीनो (El Nino) प्रभाव के कारण इस साल गर्मी रिकॉर्ड तोड़ सकती है। बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Previous Post Next Post