नई दिल्ली: बैंकिंग सेक्टर में सबसे प्रतिष्ठित नौकरी माने जाने वाले भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) पद के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गया है। एसबीआई ने पीओ के कुल 2,000 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 7 सितंबर से शुरू होकर 27 सितंबर 2023 तक चलेगी।
योग्यता और आयु: किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduate) डिग्री। फाइनल ईयर के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते वे इंटरव्यू के समय डिग्री प्रस्तुत करें। आयु सीमा 21 से 30 वर्ष है (आरक्षित वर्गों को छूट)।
वेतन: एसबीआई पीओ का बेसिक पे 41,960 रुपये है और सभी भत्ते मिलाकर शुरुआती सैलरी लगभग 65,000 रुपये प्रति माह होती है।
चयन प्रक्रिया: यह तीन चरणों में होगी - प्रारंभिक परीक्षा (नवंबर 2023), मुख्य परीक्षा (दिसंबर 2023/जनवरी 2024) और साइकोमेट्रिक टेस्ट/इंटरव्यू। यह देश की सबसे कठिन बैंकिंग परीक्षाओं में से एक है, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अभी से तैयारी शुरू कर दें। आवेदन sbi.co.in पर किए जा सकते हैं।