Politics

View all
Loading HD Images...

Cricket

View All

CUET UG Result 2023: सीयूईटी यूजी का रिजल्ट घोषित; 22,000 छात्रों को मिले 100 पर्सेंटाइल, डीयू में एडमिशन की दौड़ शुरू

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-UG 2023) के परिणाम 15 जुलाई को घोषित कर दिए हैं। इस साल 19 लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। नतीजों में 22,836 छात्रों ने विभिन्न विषयों में 100 पर्सेंटाइल (100 Percentile) स्कोर हासिल किया है, जो पिछले साल की तुलना में काफी ज्यादा है।

The Public Live Banner

सबसे ज्यादा 100 पर्सेंटाइल वाले छात्र अंग्रेजी विषय (5,685) में हैं, इसके बाद बायोलॉजी और इकोनॉमिक्स का नंबर आता है। रिजल्ट जारी होने के साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय (DU), बीएचयू (BHU), और जेएनयू (JNU) जैसे केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन की प्रक्रिया (CSAS Portal) तेज हो गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि कॉमर्स और ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम में हाई कटऑफ जाने की उम्मीद है।

यूजीसी चेयरमैन एम जगदीश कुमार ने सभी सफल छात्रों को बधाई दी। यह परीक्षा देश की दूसरी सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा बन गई है। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपनी पसंद की यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर नजर रखें और काउंसलिंग के लिए तैयार रहें।

Previous Post Next Post