Politics

View all
Loading HD Images...

Cricket

View All

SSC CHSL 2022 Notification: 12वीं पास के लिए सरकारी नौकरी; SSC CHSL के 4500 पदों पर भर्ती, परीक्षा पैटर्न में बड़ा बदलाव

नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL) परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 6 दिसंबर को जारी कर दिया है। इस बार लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC), डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) और जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (JSA) के करीब 4,500 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन की अंतिम तिथि 4 जनवरी 2023 है।

The Public Live Banner

इस बार सबसे बड़ी खबर परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern) में बदलाव है। सीजीएल की तर्ज पर अब सीएचएसएल में भी टियर-1 केवल क्वालिफाइंग होगा और मेरिट टियर-2 के आधार पर बनेगी। टियर-2 में अब गणित, रीजनिंग, इंग्लिश, जीके और कंप्यूटर ज्ञान भी शामिल होगा। इसके अलावा, डिस्क्रिप्टिव पेपर (निबंध/पत्र लेखन) को पूरी तरह हटा दिया गया है।

12वीं पास युवा (उम्र 18-27 वर्ष) इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। टियर-1 परीक्षा फरवरी-मार्च 2023 में आयोजित होने की संभावना है। पैटर्न बदलने से छात्रों को अपनी तैयारी की रणनीति बदलनी होगी, लेकिन इससे भर्ती प्रक्रिया तेज होने की उम्मीद है।

Previous Post Next Post