Politics

View all
Loading HD Images...

Cricket

View All

Ind vs Pak T20 World Cup: विराट कोहली का दिवाली धमाका; मेलबर्न में पाकिस्तान को धूल चटाकर भारत ने जीता हारा हुआ मैच

मेलबर्न: छोटी दिवाली (23 अक्टूबर) के दिन विराट कोहली (Virat Kohli) ने पूरे देश को जश्न मनाने का सबसे बड़ा तोहफा दिया है। टी20 वर्ल्ड कप 2022 के महामुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 4 विकेट से हराकर एक ऐतिहासिक जीत दर्ज की। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में 90,000 दर्शकों के सामने विराट कोहली ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली और भारत को असंभव दिख रही जीत दिला दी।

The Public Live Banner

160 रनों का पीछा करते हुए भारत ने 31 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद विराट कोहली (82* रन, 53 गेंद) और हार्दिक पांड्या (40 रन) ने 113 रनों की साझेदारी की। मैच का टर्निंग पॉइंट 19वां ओवर रहा जब कोहली ने हारिस रऊफ की गेंदों पर दो अविश्वसनीय छक्के लगाए। आखिरी ओवर में रोमांच चरम पर था, जिसमें नो-बॉल, फ्री हिट और विकेट गिरने का ड्रामा हुआ, लेकिन अंत में आर अश्विन ने विनिंग शॉट लगाया।

जीत के बाद विराट की आंखों में आंसू थे। उन्होंने कहा, "आज तक मैंने मोहाली की पारी को बेस्ट माना था, लेकिन आज की पारी उससे ऊपर है।" कप्तान रोहित शर्मा ने विराट को कंधे पर उठा लिया। पूरा देश 'चक दे इंडिया' के नारों से गूंज उठा। यह मैच क्रिकेट इतिहास के सबसे रोमांचक मुकाबलों में गिना जाएगा।

Previous Post Next Post